Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/jainsonlocks/public_html/blogs/wp-includes/post-template.php on line 316

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/jainsonlocks/public_html/blogs/wp-includes/post-template.php on line 316
Skip to content

दरवाज़े के हैंडल के लिए सही विकल्प चुनिए- लीवर या मोर्टिस हैंडल सेट

Mortise handle

एक मॉडर्न हैंडल आपके प्यारे आशियाने या आपके कार्यालय में एक सुंदर से दिखने वाले दरवाज़े की विशेषता को  बढ़ाता है। डोर हार्डवेयर पूरे दरवाज़े को एसेंबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चाहे वह एक नया कार्यस्थल हो या मौजूदा संपत्ति का पुनर्विकास, हर कोई हैंडल और आयरनमॉन्गरी चुनने का अधिकार चाहता है।

ताकत के साथ सुंदरता जैनसन के मोर्टिस हैंडल को कई आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनरों की पहली पसंद बनाता है। हम मोर्टिस हैंडल्स और संबंधित आयरनमॉन्गरी के यांत्रिक तत्वों और स्पेसिफिकेशंस पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। हम आप को यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं कि आपको स्टाइल से समझौता किए बिना ही हर तरह से सुरक्षा मिले।

मोर्टिस लॉक/ लैच क्या है?

 

मोर्टिस एक कैविटी या स्लॉट है। आम तौर पर, यह आयताकार होता है और समान आयामों का मिलान करने के लिए लकड़ी या पत्थर के टुकड़े में काट दिया जाता है।

मोर्टिस तालें घर और कार्यालय सुरक्षा में उपयोग किए जाने वाले सबसे पसंदीदा ताले हैं। यह दो मुख्य भागों से बना है, अर्थात लॉक बॉडी, जिसे दरवाज़े और सिलेंडर लॉक की मोटाई में फिट किया जाता है।

मोर्टिस लॉक कहां स्थापित किए जाने चाहिए ?

 

कई स्थानों पर मोर्टिस लॉक लगाए जा सकते हैं। वे बैकडोर पर बहुत आम हैं और सामने के दरवाज़े के साथ उपयोग के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं। आप अपने बाथरूम या बैडरूम के दरवाज़े पर अतिरिक्त गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी मोर्टिस लॉक स्थापित कर सकते हैं।

मोर्टिस लॉक के लिए दरवाज़े के किनारे पर एक जेब की ज़रूरत पड़ती है।  जेब के अंदर ताला लगाया जाता है। यह माप में पूर्ण सटीकता और विस्तार पर सावधानीपूर्वक ध्यान देने के साथ किया जाता है। इसीलिए मोर्टिस लॉक स्थापित करना एक मुश्किल मामला है। यह कार्य करने के लिए आपको एक प्रशिक्षित व्यक्ति की आवश्यकता होती है।

मोर्टिस हैंडल्स के प्रकार

 

1) प्लेट हैंडल्स

 

प्लेट के साथ आने वाले मोर्टिस हैंडल्स को प्लेट हैंडल्स  के रूप में जाना जाता है। 2 आकारों में उपलब्ध-8 और 10 इंच, वे सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले हैंडल्स  हैं, खासकर के कमर्शियल उपयोगों के लिए।

2) रोज़ हैंडल्स

 

डोर हैंडल पर लीवर, जहां लीवर चौकोर या गोलाकार प्लेट पर लगाते हैं, जिसे रोज़ या रोज़ेट भी कहा जाता है। यह हैंडल सभी मोर्टिस हैंडल डिज़ाइन के बीच नए फैशन ट्रेंड हैं। क्योंकि इन्होंने वक्त के साथ महत्व प्राप्त किया है, इसीलिए विशेष रुप से इन्हें आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिज़ाइनर पसंद करते हैं।

3) बेबी लैच (कुण्डी) हैंडल

 

लीवर कुण्डी तंत्र का उपयोग अंदर के दरवाज़ों के लिए किया जाता है जिन्हे लॉक करने की आवश्यकता नहीं होती है । इस तरह के मैकेनिज्म (तंत्र) का इस्तेमाल करना सरल है, जिसे खोलने के लिए केवल दरवाज़े के हैंडल को नीचे धकेलना पड़ता है। वे मोर्टिस लॉक के साथ नहीं आते हैं। इन्हें  आम तौर पर बाथरूम और ऐसे स्थानों पर उपयोग में लिया जाता है जहां कम सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

4) पुश बटन हैंडल्स

 

पुश– बटन हैंडल में थंब प्रेस लीवर होता है, जिसे बटन पुश करके लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। ये मोर्टिस हैंडल लेटेस्ट ट्रेंड में है, जिसमे जैनसन इस डिज़ाइन को बाज़ार में लाने के अग्रणी हैं।

अगर आप अपने दरवाज़े के हैंडल में जरूरी बदलाव चाहते हैं, तो आपको  स्टेनलेस स्टील, ज़िंक एलॉय, एल्यूमीनियम और ब्रास में मोर्टिस हैंडल सेट्स की काफी सारी वैराईटी मिल जाएगी।

1) स्टेनलेस स्टील सीरीज

 

ये मोर्टिस हैंडल सेट एंटी- संक्षारक हैं और ग्राहक इसके उच्च स्थायित्व के कारण इन्हे पसंद करते हैं।

2) ज़िंक मेटल (सफेद धातु) श्रृंखला

 

ज़िंक मेटल (सफेद धातु) मोर्टिस हैंडल सेट को बेहतरीन गुणवत्ता प्रेशर डाई कास्टिंग का उपयोग करके बनाया जाता है, जिसके परिमाण स्वरूप इनमें आयाम सटीकता, संक्षारण प्रतिरोध और लंबा जीवन जैसी विशेषताएँ हैं। उत्पादन प्रक्रिया के दौरान, हैंडल कई कॉपर फ्लेयरिंग और लैकक्रिंग प्रोसेसेस, कड़े गुणवत्ता नियंत्रण से गुजरते हैं, और साइकल परीक्षण और इनकी साल्ट स्प्रे परीक्षण के माध्यम से जांच की जाती है। ऑटोमोबाइल इंजन के भागों को भी जिंक धातु से कास्ट किया जाता है क्योंकि यह औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अत्यधिक टिकाऊ सामग्री है।

 

3) एल्यूमीनियम हैंडल्स

 

हम में से अधिकांश लोग यह जानते हैं की हवाई जहाज का निर्माण इस ही सामग्री से होता है। उच्च तन्यता ताकत और हल्केपन के लिए जाना जाने वाला एल्यूमीनियम हैंडल लम्बा जीवन भी प्रदान करता है।

4) ब्रास (पीतल) हैंडल्स

 

उच्च आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) वाले क्षेत्र आम तौर पर अपने संक्षारण गुणों के कारण पीतल के हैंडल को पसंद करते हैं। वे भारत के दक्षिणी हिस्सों में काफी प्रसिद्ध भी हैं।

सही मोर्टिस लॉक चुनने के लिए कई पहलुओं को देखा जाता है जैसे सौंदर्य गुण, विश्वसनीयता आवेदन शैली, और स्थापना में आसानी आदि। यदि आपके पास किसी भी मोर्टिस लॉक्स से जुड़े कोई प्रश्न हैं, तो कृपया जैनसन  टीम से संपर्क करें। हम आपकी सभी प्रकार से मदद कर के खुश होंगे।